लातेहार। लातेहार प्रीमियर लीग का पहला मैच लातेहार जांबाज़ ताथा लातेहार बुल्स के बीच खेला गया । जहां लातेहार जांबाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 39 रन पर ही ढेर हो गई बनाए । लातेहार बुल्स की ओर सीशुटोश सिंह 3 , राकेश ताथा आनंद ने दो दो विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार बुल्स ने ने 14ओवर में ही 3 विकेट खोकर 40 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमें प्रताप 18 ताथा राजन ने 10 रन का योगदान दिया । लातेहार जांबाज की ओर से अंकित गौरव ने 2 विकेट लेने में सफल रहे । मेन ऑफ़ द मैच लातेहार बुल्स के आशुतोष सिंह को चुना गया । मैच के अंपायर आनंद सिंह ताथा न्यूटन आनंद थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया ।
वही दूसरा मैच लातेहार सुपरकिंग ताथा लातेहार इंडियन के बीच खेला गया । जहां लातेहार सुपरकिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी । जिसमें अजय कुमार साहू 42 ताथा अभिजीत 11 रन का योगदान दिया । लातेहार इंडियन विकास पांडेय ने 2 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार इंडियन ने 19 ओवर 2 गेंद में पूरी टीम 91 रन पर ही सिमट गई । जिसमे विकास पांडेय 28 नाबाद , प्रभात 19 ताथा रौशन गुप्ता ने 13 रन का योगदान दिया । लातेहार सुपरकिंग की ओर से गौरव पल , अजय साहू ताथा आदर्श विशाल ने दो दो विकेट चटकाए । वही मेन ऑफ़ द मैच लातेहार सुपरकिंग के अजय कुमार साहू को चुना गया । मैच के अंपायर धीरेंद्र सिंह सुरवर ताथा प्रथम सौंडिक थे जबकि स्कोरिंग प्रिंस बघेल ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार , प्रतीक आनंद , नीरज सिन्हा , संतोष पाण्डेय समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…