लातेहार : शेरशाह जूनियर को एल सी ए ने 12 रन से हराया

  • शेरशाह जूनियर को एल सी ए ने 12 रन से हराया
  • एल सी ए के अतुल कुमार गुप्ता को पूर्व बैंक कर्मी मनोज कुमार पांडेय ने दिया मेन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार

लातेहार । स्कूली क्रिकेट लीग का सत्रहवा मैच शेरशाह जूनियर ताथा एल सी ए सीनियर के बीच खेला गया । जिसमे एल सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में 8विकेट खोकर 119 रन बनाए । जिसमे अभिषेक अंजन ने 28, तिलक खरवार 19 रन का योगदान दिया । शेरशाह जूनियर ओर से राहुल कमर 3 ताथा नीतीश कुमार ने दो विकेट चटकाए ।

लक्ष्य कि पीछा करने उतरी शेरशाह जूनियर ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी । जिसमे कृष्ण कुमार 44 रन का योगदान दिया । एल सी ए की ओर से अतुल कुमार गुप्ता 4 विकेट चटकाए । मैच के अंपायर अंकित गौरव ताथा आनंद सिंह थे जबकि स्कोरिंग रौनक दुबे ने किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व बैंक कर्मी मनोज कुमार पांडेय के द्वारा एल सी ए सीनियर के अतुल कुमार गुप्ता को दिया गया ।

वही अठारहवां मैच एल पी एस ताथा एल सी ए जूनियर के बीच खेला गया । एल सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाया। जिसमे अंकित राज 45, अंकुश कुमार 23 रन का योगदान दिया । एल पी एस की ओर से अंश कुमार 3 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी एल पी एस 20 वे ओवर में ही 97 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई । एल सी ए जूनियर की ओर से प्रियांशु राज 3, अमर उरांव ने दो विकेट लिया । मैच के अंपायर श्रवण कुमार महाली ताथा धीरेन्द्र सिंह सुरवार थे जबकि स्कोरिंग रौनक दुबे ने किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर कोच श्रवण कुमार माहली के द्वारा एल सी ए जूनियर के अंकित राज को दिया गया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , अंकित गौरव,प्रतीक आनंद , समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago