कराटे

पू.चम्पारण के लिए गौरव का क्षण,जिले के 3 खिलाड़ी करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

मोतिहारी : आज का दिन पू.चम्पारण के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशियाँ लेकर आया जब पू.चम्पारण के दो खिलाड़ी सकीबुल गनी और विजय वत्स बीसीसीआई के द्वारा आयोजित विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट(50 ओवर) और एक खिलाड़ी साबिर खान अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टीम की ओर से मैदान में अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार हार से जूझ रहे बिहार टीम में चयनकर्ताओं ने पाँच बदलाव किए हैं जिसके फलस्वरूप विजय वत्स को मौका मिला हैं।

सकीबुल गनी पहले से ही इस टीम में बतौर उपकप्तान जुड़े हुए हैं। सबीर खान का चयन अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम में हुआ हैं। विजय हजारे टूर्नामेंट में बंगलोर के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में कल बिहार की टीम आंध्र-प्रदेश से मुकाबला खेलेंगी वही 19,21 और 23 नवम्बर को बिहार टीम का सामना क्रमशः छत्तीसगढ़, केरल और अरुणाचल प्रदेश से होगा।

ज्ञात हो कि हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल गनी ने पिछले 2-3 सत्र से बिहार के लिए भिन्न-भिन्न मंच पर शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं वही हरफनमौला खिलाड़ी विजय वत्स मुश्ताक अली,कूच बिहार ट्रॉफी(अंडर-19) और सी.के.नायडू(अंडर-23) के लिए बिहार और झारखंड टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

तेज गेंदबाज सबीर खान इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा रहने के साथ-साथ आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट बॉलर और कैम्प का हिस्सा हैं।बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले 25 नवम्बर से जयपुर में होंगे जहाँ बिहार के ग्रुप मेंतमिलनाडु,सौराष्ट्र,मध्यप्रदेश,हैदराबाद और नागालैंड की टीम होंगी।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,एनसीए लेवल ए कोच सह कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने तीनो खिलाड़ियों को उनके उपलब्धि पर बधाई और उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago