लातेहार 22 अक्टूबर: स्कूली क्रिकेट लीग का पांचवा मैच शेरशाह 11 तथा आरसीसी के बीच खेला गया । आरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 105 रन ही बनाए । जिसमे अंकित श्रीवास्तव 24 तथा अभिषेक पांडेय ने 22 रन का योगदान दिया । शेरशाह11 की ओर से सत्यम पांडेय 5 , अभिषेक प्रजापति 3 तथा आयुष रंजन ने दो विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी शेरशाह 11 ने 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया । जिसमे गुडनेश नाबाद 47 , अतुल रंजन 23 तथा रौशन भगत ने 19 रन का योगदान दिया । आरसीसी की ओर से अंकित श्रीवास्तव ने 2 विकेट चटकाए । वही मैन ऑफ द मैच शेरशाह 11के सत्यम पांडेय को भाजपा नेता सह अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय के द्वारा दिया गया ।
मैच के अंपायर अंकित गौरव तथा न्यूटन आनंद थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , उपाध्यक्ष अनिल सिंह , रविप्रकाश द्विवेदी , रोहित दुबे समेत कई लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…