लातेहार जिला क्रिकेट लीग में एल डी सी ए श्रवण ने शेरशाह जूनियर को 68 रन से हराया

  • एल डी सी ए श्रवण ने शेरशाह जूनियर को 68 रन से हराया
  • एल डी सी ए श्रवण के श्रवण महली को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
  • श्रवण ने जड़े शतक लिया दो विकेट
  • शिक्षक रवि आनंद ने दिया पुरस्कार

लातेहार । सीनियर जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच शेरशाह जूनियर ताथा एल डी सी ए श्रवण के बीच खेला गया । जिसमे एल डी सी ए श्रवण ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 239 रन बनाए । जिसमे श्रवण कुमार महाली 100, मो कैफ 34 ताथा बिष्णु मेहरूर ने 29 रन का योगदान दिया । शेरशाह जूनियर की ओर से अर्णव 3 , विष्णु विश्वकर्मा ने 3 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य कि पीछा करने शेरशाह जूनियर ने निर्धारित 34वे ओवर मे 171रन बनाकर पूरी टीम ढेर हो गई । जिसमे अर्णव सिंह नाबाद 100, प्रशांत कुमार ने 11 रन का योगदान दिया । एल डी सी ए श्रवण की ओर से श्रवण महालि तथा आकाश ने दो दो विकेट चटकाए । मैच के अंपायर प्रतीक आनंद ताथा अंकित गौरव थे जबकि स्कोरिंग लवकुश कुमार ने किया ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिक्षक के रवि आनंद के द्वारा एल डी सी ए श्रवण के श्रवण कुमार महली को दिया गया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , शिक्षक अरुण सिंह , सत्येन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार , अंकित गौरव,प्रतीक आनंद , समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago