लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट व यूथ सीसी जेनिथ कॉमर्स कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में

पटना। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट और यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने जेनिथ कॉमर्स कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने एनकेएमएन हाईस्कूल को 32 रन से जबकि यूथ क्रिकेट क्लब, गया ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन बनाये। जवाब में एनकेएमएन हाईस्कूल की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 115 रन ही बना पाई। विजेता टीम के अभिजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने प्रदान किया।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 16.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 85 रन बनाये। जवाब में यूथ क्रिकेट क्लब, गया की टीम 16.4 ओवर में चार विकेट पर 88 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अंकुश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेनिथ कॉमर्स एकेडमी के निदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला क्वार्टरफाइनल
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 25 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन, करण 31 रन, अंकित 28 रन, चंदन 23 रन, अतिरिक्त 26 रन, शिवम 2/32,अभ्युदय 1/0, भास्कर 1/20,आकाश 1/36
एनकेएमएन हाईस्कूल : 25 ओवर में सात विकेट पर 115 रन, अभ्युदय 37 रन, ऋषि 19 रन, प्रियांशु 16 रन, अतिरिक्त 30 रन, अभिजीत 3/23,प्रियांशु 2/8, अंकित 1/24, रन आउट-1

दूसरा क्वार्टरफाइनल
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 16.4 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट यश प्रताप 26 रन, विक्की 18 रन, सूरज 14 रन, अतिरिक्त 19 रन, अंकुश 3/14, श्वेतांक 2/2, निखिल 1/19, रौनक 1/15, रन आउट-3
यूथ क्रिकेट क्लब,गया : 16.4 ओवर में चार विकेट पर 88 रन, अखिलेश 27 रन, राज किशोर 13 रन, राहुल 12 रन, अतिरिक्त 30 रन, सूरज 3/25, अनिकेत 1/14

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago