मुंबई 19 जनवरी : वर्ल्ड क्रिकेट में नाम कमाने वाले रिटायर्ड क्रिकेट खिलाड़ियों के होने वाला टूर्नामेंट लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आगाज कल 20 जनवरी से ओमान में होना है। जिसमे भारतीय टीम इंडिया महाराजास की कप्तानी पूर्व धुआँधार क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग करेंगे।
आपको बता दू की भारत के अलावा एशिया लायंस और रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड की टीमें भी इसमें भाग लेंगी। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एक बार फिर से खेलते हुए नज़र आएँगे।ओमान में होने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले रात में खेले जाएंगे।
भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे मैच शुरू होंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया महाराजास और एशिया लायंस के बीच खेला जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
वीरेंदर सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफ़ान पठान, युसूफ पठान, एस बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगड़, नयन मोंगिया, अमित भंडारी।
20 जनवरी, इंडिया महाराजास vs एशिया लायंस
21 जनवरी, वर्ल्ड जायंट्स vs एशिया लायंस
22 जनवरी, वर्ल्ड जायंट्स vs इंडिया महाराजास
24 जनवरी, एशिया लायंस vs इंडिया महाराजास
26 जनवरी, इंडिया महाराजास vs वर्ल्ड जायंट्स
27 जनवरी, एशिया लायंस vs वर्ल्ड जायंट्स
29 जनवरी, फाइनल
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…