जाने 17 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल के बारे में

Khelbihar.com

Mumbai:: युवा यशस्वी जायसवाल की 203 रन की तूफानी पारी की मदद से मुंबई ने विजय हजारे ट्राफी एलीट ग्रुप ए मैच में बुधवार को झारखंड को 38 रन से हराया. जायसवाल अभी 17 साल 192 दिन के हैं और वह लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

उनकी शानदार पारी से मुंबई ने 50 ओवरों में तीन विकेट पर 358 रन बनाये और फिर झारखंड को 319 रन पर आउट कर दिया. इस पारी से युवा बल्लेबाज यशसवी बुधवार को प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. मौजूदा टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले जयसवाल दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमशन ने केरल के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाकर इतिहास रच दिया था.

जायसवाल ने अपनी पारी में 17 चौके और 12 छक्के लगाये. 17 साल की उम्र में बेशक उन्होंने इतिहास रच दिया हो लेकिन सफर हमेशा मुश्किलों भरा रहा. क्रिकेट खेलने की ललक ऐसी थी कि कभी मैदान के बाहर गोलगप्पे बेचे तो कभी खिलाड़ियों के गुम बॉल की तलाश की.

जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले हैं. उनके पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. जायसवाल बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे. उन्होंने अपनी इस ख्वाहिश के बारे में अपने पिता को बताया. इसके बाद जायसवाल ने मुंबई में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से बात की और वहां चले गए. हालांकि रिश्तेदार के घर में इतनी जगह नहीं थी कि जायसवाल वहां रह पाते.

इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक डेयरी वाले के यहां काम करना शुरू किया. फिर जब उस डेयरी वाले ने देखा जायसवाल दिन भर क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहते हैं तो उसने जायसवाल को काम से निकाल दिया. इसके बाद उन्हें कुछ दिन टेंट में रहना पड़ा. बाद में वह मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचे. इसके बाद उन्हें मुस्लिम यूनाइटेड क्लब में ग्राउंड्समैन के साथ रहने का मौका मिला. उन्होंने वादा किया कि वह अच्छा खेल दिखाएंगे. वह यहां लगातार मेहनत करते रहे. इस दौरान खर्च चलाने के लिए वह गोलगप्पे भी बेचा करते थे.

मेहनत रंग लाई और एक दिन जब वह जब आजाद मैदान में वह खेल रहे थे तो कोच ज्वाला सिंह की नजर उनपर पड़ी. इसके बाद यशस्वी जायसवाल को ज्वाला सिंह की कोचिंग मिलने लगी. बहुत कम समय में यशस्वी का टैलंट ऐसा निखरा कि पिछले साल में यह होनहार खिलाड़ी 50 से ज्यादा सेंचुरी बना चुका है. यशस्वी जायसवाल पिछले साल उस एशिया अंडर 19 टीम का हिस्सा भी थे जिसने श्रीलंका को फाइनल में हराया था.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

16 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago