पूर्णिया जूनियर लीग में लाइन बाजार क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता

पूर्णिया 11 अप्रैल: जूनियर डिवीज़न का पहला मैच एवं 73वा मैच न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (बी) के बीच होना था, पर पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (बी) मैदान मे नहीं आने के कारण न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब को वाक ओवर मिल गया, जिसे कारण न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब को जीत दे दी गई और उसे 2 अंक हासिल हुआ।

जूनियर डिवीज़न का दूसरा मैच एवं 74 वा मैच एचिवर क्रिकेट एकैडमी (लायन) बनाम लाइन बाजार क्रिकेट क्लब खेला गया। जिसमे एचिवर क्रिकेट एकैडमी (लायन) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एचिवर क्रिकेट एकैडमी (लायन) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच मै 20 ओवर खेल कर 09 विकेट खो कर 105 रन बनाया । एचिवर क्रिकेट एकैडमी (लायन) के तरफ से बल्लेबाजी मै अबू बकर ने 30 रन, रौनक ने 18 रन, दर्शीक ने 14 रन बनाए । जबकि गेंदबाजी मैं लाइन बाजार क्रिकेट क्लब की तरफ से गोपी ने 04 ओवर मै 30 रन देकर 04 विकेट, ज़ाहिद आलम ने 04 ओवर मै 06 रन देकर 02 विकेट, सैफ ने 04 ओवर मे 20 रन देकर 02 विकेट लिया ।

105 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइन बाजार क्रिकेट क्लब ने 09.1ओवर मै 02 विकेट खो कर 109 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया । लाइन बाजार क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी मै ज़ाहिद ने नाबाद 72 रन एवं कौशल ने नाबाद 32 रन बनाए । गेंदबाजी मै एचिवर क्रिकेट एकैडमी (लायन) के तरफ से अबू बकर ने 03 ओवर मैं 34 रन देकर 02 विकेट हासिल किया ।लाइन बाजार क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 08 विकेट से जीत कर 2 अंक अर्जित की ।

लाइन बाजार क्रिकेट क्लब के आल राउंडर ज़ाहिद आलम प्लेयर्स ऑफ़ द मैच बने।लाइन बाजार क्रिकेट क्लब ने इस मैच को जीत कर 02 अंक हासिल किया।निर्णायक की भूमिका मे कुंदन दत्ता एवं विमल मुकेश स्कोरर विकल्प झा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago