पूर्णिया 02 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सैयद मुश्ताक अली ट्रायल की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 7 अक्टूबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सैयद मुश्ताक अली में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार (गौतम) द्वारा जारी कर दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए पूर्णियां जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार (गौतम) ने बताया की सितंबर में संघ द्वारा आयोजित सीनियर खिलाड़ियों के ट्रायल के आधार पर सैयद मुश्ताक अली के ट्रायल में भाग लेने वाले 7 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है।
पूर्णियां जिला के खिलाड़ियों का ट्रायल 2 अक्टूबर को होना था लेकिन संशोधित तिथि के बाद पूर्णिया जिला का ट्रायल 7 अक्टूबर को होगा।
1. राजसिंह नवीन
2. जिया-उल-हक
3. भास्कर दुबे
4. प्रदीप कुमार
5. अनिमेष शर्मा
6. नितिन कुमार
7. अमित कुमार
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…