भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज सीनियर डिवीजन का मैच लिटिल चैंप्स और अवेंजर क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला गया।
आज मैच का उद्घाटन जिला खिलाड़ी प्रमोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया lटॉस जीता अवेंजर क्रिकेट क्लब ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब 130 रन बनाकर आउट हो गई अमित ने 36 रन और हरि गोपाल ने 17 रन का योगदान किया। लिटिल चैंप्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने चार विकेट चटकाए अश्विन और जयकुमार को दो-दो विकेट प्राप्त हुए .
131 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी लिटिल चैंप्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन अश्विन की शानदार बल्लेबाजी 63 और अर्जुन के 37 रनों के बदौलत लिटिल चैंप्स सात विकेट से यह मैच जीत लियाl आज के मैन ऑफ द मैच रहे लिटिल चैंप्स के अर्जुन जिन्हें कौशिक दुलार की ओर से नीरज कुमार ने Tशर्ट प्रदान किया।
आज के मैच के अंपायर अमित कुमार और समीर थे जबकि स्कोरर की भूमिका में अमृतेश मौजूद रहेl कल का मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब और एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगाl
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…