भोजपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज सुबह महाराजा कॉलेज मैदान पर लिटिल चैंप्स और एक्सट्रीम 11 के बीच मैच खेला गया। आज सुबह मैच का उद्घाटन पूर्व जिला खिलाड़ी हरिद्वार प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीता लिटिल चैंप्स के कप्तान ललित ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

लिटिल चैंप्स की पूरी टीम 30 ओवर में 120 रन बना सके जबकि अपना 9 विकेट खो दियाल लिटिल चैंप्स की ओर से अर्जुन ने 26 ललित ने 24 रोशन ने 23 और जय कुमार ने 13 रनों का योगदान दिया lएक्सट्रीम 11 की ओर से मनीष पॉल ने तीन विकेट और ओमप्रकाश ने दो विकेट प्राप्त किया।

120 रनों के छोटे लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी एक्सट्रीम की टीम जय कुमार के गेंदबाज जी के आगे पूरी तरह फेल हो गई और पूरी टीम 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गएl एक्सट्रीम 11 की ओर से एकमात्र बल्लेबाज आशुतोष रहे जिन्होंने 13 रन बनाए lलिटिल चैंप्स की ओर से जयकुमार ने 5 विकेट एवं रोशन ने दो विकेट प्राप्त किया lइस तरह लिटिल चैंप्स ने 54 रनों से विजय प्राप्त किया।

आज के अंपायर थे गांधी एवं ऋतिक स्कोर की भूमिका में विक्की मौजूद रहेl कल का मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब और Bihiya क्रिकेट अकादमी के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा lआज मैच के दौरान वरुण राज ,मनोज पांडे ,आकाश कुमार विपुल सिंह ,कुणाल कुमार राजीव कुमार अभिषेक रंजन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago