एलएमसी 7वें सराफीम आमंन्नण इंटर स्कूल स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना 14 मार्च: डॉन बॉस्को एकेडमी की मेजबानी में चल रहे सातवें सराफीम मेमोरियल आमंन्नण इंटर स्कूल स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार (14 मार्च, 2021) को खेले गए मैच में लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल (एलएमसी) ने डॉन बास्को एकेडमी को 8 विकेट से पराजित किया।

लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल के नीतीश छोटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉन बास्को एकेडमी के उप प्राचार्य एरिक रोजारियो ने प्रदान किया।लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल की यह लगातार तीसरी जीत है और इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अभी इसका एक लीग मैच बाकी है।

टॉस डॉन बास्को एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और पूरी टीम 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 70 रन बनाये। डॉन बास्को एकेडमी की ओर से प्रकाश ने 22 रन बनाये। एलएमसी की ओर से कप्तान रुपक कुमार ने 2 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल ने 8.2 ओवर में दो विकेट पर 72 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। नीतीश छोटू ने नाबाद 51, अनिल मणि ने 13 रन बनाये। रुपक कुमार चार रन बना कर नाबाद रहे। फील्डिंग के क्षेत्र में अमन पुष्पराज और शिखर का बेहतर प्रदर्शन रहा। लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल को हैट्रिक जीत पर स्कूल की निदेशिका श्रीमती मीनू सिंह और प्राचार्या शालिनी सिंह को टीम को बधाई दी है।

संक्षिप्त स्कोर

डॉन बास्को एकेडमी : 14.1 ओवर में 70 रन पर ऑल आउट प्रकाश 22 रन, अंशुमन 8 रन, विक्रम 7 रन, रुपक कुमार 2/2,शशि भूषण 2/17, राजेश 2/5, नीतीश 1/16, सन्नी 1/8

लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल, कंकड़बाग : 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन, नीतीश छोटू नाबाद 51 रन, अनिल मणी 13 रन, रुपक नाबाद 4 रन, विक्रम 1/6, नीतीश 1/35

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago