पटना,31 अगस्त। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 16 सितंबर को पटना में श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी की स्मृति में लोकेंद्र सिंह कालवी स्मृति खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने दी।
इस सम्मान समारोह में राज्य के खेल पत्रकारों, खेल प्रोमोटर, महिला व पुरुष क्रिकेटरों के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।साथ ही खेल समेत अन्य क्षेत्रों के विकास और सुधार में अपनी भूमिका अदा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।
श्री राजपूत करणी सेना के अधयक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन बिहार में खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर कार्य करती है। श्री राजपूत करणी सेना के सहयोग से इसके पहले भी कई कार्यक्रम इस संस्था द्वारा कराये गए हैं। संस्था अपने शीर्ष संस्थापक की स्मृतियों को ताजा रखने के लिए और उनके आदर्शों को पूरा करने इस सम्मान समारोह को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कर रही है। श्री राजपूत करणी सेना समाज के हर वर्ग के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है।
फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि जल्द ही आयोजन स्थल और सम्मानित होने वाले गणमान्य हस्तियों की सूची के बारे में घोषणा कर दी जायेगी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…