लोंद T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लोंद सीसी एवं सनराइज सीसी विनयी

नवादा 14 फरवरी:  लोंद क्रिकेट क्लब के द्वारा लोंद T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज का पहला मैच लोंद क्रिकेट क्लब एवं कुसुम वारियर्स के बीच खेला गया।सुबह लोंद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए ।जिसमें नीतीश के 51और रोशन यादव के 18 रन महत्वपूर्ण थे कुसुम वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में चांदीमल ने 3 विकेट झटके।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुसुम वॉरियर्स ने 17.4 ओवर में 108 रनों पर आलआउट हो गयी इस तरह लोंद क्रिकेट क्लब इस मैच को 46 रनों से जीत लिया कुसुम वारियर्स की ओर से अभिषेक पांडे ने सर्वाधिक 63 रनों का योगदान दिया लोंद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रंजीत और अजय यादव ने तीन-तीन विकेट झटके लोंद क्रिकेट क्लब के नीतीश कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया ।

वहीं दूसरे मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब एवं हिसुआ क्रिकेट क्लब आपस में भिड़ी जिसमें हिसुआ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 120 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें पुनीत यादव ने 39 और अर्सलन ने 29 रनों का योगदान दिया जबकि सनराइज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीतीश ने तीन जबकि गोपाल राय ने दो विकेट झटके।

बल्लेबाजी करने उतरी सनराइज क्रिकेट क्लब की टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया जिसमें वरुण राज के 28 रन महत्वपूर्ण थे हिसुआ क्रिकेट क्लब की ओर से सरफराज ने दो विकेट झटके।

सनराइज क्रिकेट क्लब के गुपिल रॉय को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। मां के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनीष आनंद सुरेश यादव सुनील कुमार राजेश कुमार अवधेश कुमार आदि मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago