उत्तराखंड क्रिकेट

धोनी के संन्यास लेने की ख़बर पर देखे युवराज सिंह ने चयनकर्ताओं को क्या कहा?

Khelbihar.com

Patna: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. युवराज जितने मशहूर अपनी बल्लेबाजी को लेकर रहे हैं उतने ही मशहूर अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर भी हैं. अब एक बार फिर युवराज अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल युवराज ने टीम इंडिया के मौजूदा चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है.


युवराज सिंह साफ-साफ शब्दों में कहा है कि हमें बेहतर चयन समिति की जरूरत है. युवराज सिंह ने कहा,” जब चयनकर्ता 15 खिलाड़ियों का चुनते हैं तो ऐसी बातें आती है कि जिन 15 खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है उनका क्या होगा. मेरी समझ में चयनकर्ताओं की समझ आधुनिक क्रिकेट को लेकर उस स्तर पर नहीं है जैसी होनी चाहिए.”

युवराज ने आगे कहा,” मैं हमेशा खिलाड़ियों का साथ देता हूं, उनका समर्थन करता हूं. आप किसी खिलाड़ी के बारे में नाकारात्मक सोचकर रखकर स्थिति को सही नहीं कर रहे.” उन्होंने आगे कहा,” आपके असली चरित्र का पता तभी चलता है जब आप किसी खिलाड़ी का साथ तब देते हैं जब समय उसका साथ नहीं देता हैं.”

दरअसल युवराज सिंह ने ये बातें धोनी के संन्यास के अटकलों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही. विश्व कप में स्लो बैटिंग के बाद से ही धोनी के संन्यास की अटकलों को हवा मिल रही है. इसी बीच चयनसमिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने हाल में ही कहा था कि वह आगे बढ़ गए हैं और अब रिषभ पंत पर मेहनत कर रहे हैं. युवराज का जवाब एमएसके प्रसाद के इसी बयान के खिलाफ नजर आ रहा है.

बता दें कि युवराज इसी साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब अबूधाबी में शुरू होने वाले टी-10 लीग में हिस्सा लेने वाले हैं. यह लीग 15 नवंबर को शुरू होगा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago