वैशाली जिला जूनियर क्रिकेट लीग में लक्की के घातक गेंदबाजी(6 विकेट) से डिफेंस क्रिकेट एकेडमी जीता

वैशाली : कप्तान लक्की कुमार (6 रन देकर 6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर डिफेंस क्रिकेट एकेडमी ने राजीव प्रताप स्मृति वैशाली जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में प्रियदर्शी फाउंडेशन पर नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस डिफेंस क्रिकेट एकेडमी ने जीता और प्रियदर्शी फाउंडेशन को बैटिंग का न्योता दिया। लक्की कुमार की शानदार गेंदबाजी के आगे प्रियदर्शी फाउंडेशन की टीम 16 ओवर में 47 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रियदर्शी फाउंडेशन की ओर से अजय वर्मा ने 13 रन बनाये। लक्की कुमार ने 6 रन देकर 6, कुंदन शिवा ने 6 रन देकर 2 और सुनील ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाये।जवाब में डिफेंस क्रिकेट एकेडमी ने 10.4 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। डिफेंस क्रिकेट एकेडमी के लक्की को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

प्रियदर्शी फाउंडेशन : 16 ओवर में 47 रन पर ऑल आउट अजय वर्मा 13, अतिरिक्त 18, लक्की 6/6, कुंदन शिवा 2/6, सुनील 2/10

डिफेंस क्रिकेट एकेडमी : 10.4 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन, अभय कुमार नाबाद 13, आदर्श कुमार नाबाद 9, अतिरिक्त 22, नीतीश वर्मा 1/14

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago