देवघर जिला ए- डिविजन क्रिकेट लीग में मां मनसा – ए और सोनेट क्रिकेट क्लब विजयी।

देवघर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं *देवघर जिला ए- डिविजन क्रिकेट लीग-2026-27* के *ग्रुप-ए* में आज का मैच स्थानीय के के एन स्टेडियम में डीसीए ब्लैक और मां मनसा-ए के बीच में खेला गया।

डीसीए ब्लैक के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से शुभ अर्पित ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जमाते हुए 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों में मंटू 17 रन, आनंद तथा अनुज ने टीम के लिए 13-13 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी करते हुए मां मनसा -ए की ओर से गंभीर चौहान ने 6 ओवरों में 42 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट, जबकि पवन, राहुल और विवेक ने 1-1 विकेट लेने में सफलता पाई।

मां मनसा – ए की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और राहुल प्रसाद के आठ चौकों और एक छक्के के मदद से बनाए गए नाबाद 59 रनों और अंकित यादव के 42 रनों जिसमें उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाएं, की बदौलत टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाकर आज के मैच को पांच विकेट से जीत लिया।

डीसीए ब्लैक की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज शर्मा ने 39 रन देकर 3 विकेट जबकि क्षितिज ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। आज के मैच के अंपायर इफ्तिखार शेख और अभिषेक आनंद जबकि स्कोरर अभय थे।

*जसीडीह के चटर्जी क्रिकेट ग्राउंड* में खेले गए *देवघर जिला ए डिविजन क्रिकेट लीग- 2026- 27* के एक अन्य मैच में आज का मैच *सोनेट क्रिकेट क्लब और केंट क्रिकेट क्लब* के बीच खेला गया। केंट क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर सोनेट को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया जो गलत साबित हुआ।

सोनेट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 345 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए गौरव ने 13 चौके और तीन छक्के के साथ सर्वाधिक 83 रन,महेंद्र मरांडी ने 11 चौके और दो छक्के के साथ 73 रन, हर्षित आनंद ने पांच चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन के अलावा सत्यम राज ने 44 रनों और राहुल कुमार ने 43 रनों का तेज तर्रार योगदान दिया और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सफल हुए।

गेंदबाजी करते हुए केंट क्रिकेट क्लब की ओर से अनमोल ने 51 रन दे कर 2 मोहम्मद अबरार ने 63 रन देकर 2 विकेट जबकि अभिषेक भोक्ता और करण ने 1-1 विकेट हासिल किया।

केंट क्रिकेट क्लब के लिए मैच में जीत हासिल करने के लिए एक विशाल स्कोर था जिसे उनके बल्लेबाज प्राप्त करने में असफल हुए और केंट क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 23.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 146 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अनमोल ने सर्वाधिक 24 रन जब की आदित्य माली 22 रन आदित्य कुमार और सुमित ने 12 – 12 रन तथा सिद्धांत और मुकेश ने 11-11 रनों की पारी खेली।

सोनेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 40 रन देकर 3 विकेट जबकि हर्षित,रमेश और हर्ष मिश्रा ने 1-1 विकेट आपस में बांटे। इस तरह से इस मैच को सोनेट क्रिकेट क्लब ने 199 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SGFI अंडर-19 क्रिकेट में बिहार ने महाराष्ट्र को 36 रनों से हराया

बिहार। SGFI अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र…

5 minutes ago

धनबाद क्रिकेट संघ के 7 दिवसीय स्पिनर्स कैंप संपन्न।

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में चल रहा सात दिवसीय…

2 hours ago