धनबाद क्रिकेट संघ के 7 दिवसीय स्पिनर्स कैंप संपन्न।

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में चल रहा सात दिवसीय स्पिनर्स कैंप का बुधवार को समापन हो गया। पूर्व क्रिकेटर आसिफ फहद एवं तारिक अजीज की देखरेख में कैंप में सीनियर व जूनियर वर्ग के 42 क्रिकेटरों को स्पिन गेंदबाजी की बारीकियों के बारे में बताया गया। गेंदबाजों को उनकी खामियों पर ध्यान देते हुए उसमें सुधार लाने का प्रयास किया गया।

समापन के अवसर पर डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव बीएच खान ने सभी से बात की। उनसे कैंप के बारे में फीडबैक लिया। प्रशिक्षुओं ने स्वीकार किया कि कैंप से उन्हें लाभ मिला।

उन्हें बताया गया कि घरेलू मैचों के दौरान उनके खेल पर नजर रखी जाएगी कि जो सुझाव उन्हें दिए गए हैं, उसपर वे कितना सुधार ला पाए। दोनों कोच ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SGFI अंडर-19 क्रिकेट में बिहार ने महाराष्ट्र को 36 रनों से हराया

बिहार। SGFI अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र…

3 minutes ago