कराटे

अररिया जिला ए डिवीजन लीग में एमएसीसी लीजेंड ने नरपतगंज सीसी को 30 रनों से हराया

अररिया 31 दिसंबर: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 27 वां मैच मिडिल स्कूल क्रिकेट क्लब लीजेंड और नरपतगंज क्रिकेट क्लब नरपतगंज के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया

मैदान गीला रहने के कारण यह मैच 20-20 ओवरों का खेला गया टॉस एमएससीसी लीजेंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एमएससीसी लीजेंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 150 रन 8 विकेट के नुक़सान पर बनाए। एमएससीसी लीजेंड के बल्लेबाज निशांत ने 37 रन दीपक ने 31रन दीपेश 25 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। नरपतगंज के गेंदबाज शेख शहजाद ने 3 विकेट राजेश और ओम ने 1-1 विकेट चटकाए।

जबाब में  खेलने उतरी नरपतगंज के बल्लेबाजों ने 20 वें ओवर में 120 रन बना कर पुरी टीम पैवेलियन लौट गई। नरपतगंज के बल्लेबाज ध्रुव ने 31 रन अभिषेक ने 19 रन ओम ने 12 रनों की पारी खेली । एमएससीसी लीजेंड के गेंदबाज अभिषेक ने 3 विकेट गुड्डू ने 2 विकेट सज्जन ने 1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर जयलाल मुर्मू और गौरव कुमार थे स्कोरिंग तन्मय ने किया इस अवसर ओम प्रकाश जयसवाल अनामी शंकर रविशंकर दास जय प्रकाश गुप्ता विवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
2 जनवरी को मैच फारबिसगंज क्रिकेट अकैडमी और एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago