मधुबनी : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहरबन बेलाही में पूर्व से निर्धारित तिथि 9 सितम्बर 2022 को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिसमें बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा तीन पर्यवेक्षक किशनगंज के मुहम्मद तारिक, जहानाबाद से विश्वाश एवं सिवान से नन्दन सिंह को भेजा गया था।
यह चुनाव पूर्व में 26 अगस्त 2022 को हुआ था लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा चुनाव पदाधिकारी को डराया धमकाया गया कि गलत ढंग से चुनाव करवाया जाय। जिसके कारण चुनाव पदाधिकारी ने चुनाव को तत्काल स्थगित कर दिया।वहीं चुनाव आज बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक , चुनाव पदाधिकारी व कलुआही पुलिस प्रशासन के देख रेख में विधिवत सम्पन्न हुआ।
जिसमें अध्यक्ष पद पर चन्देश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष पद पर मिहिर कुमार झा, सचिव पद पर कालीचरण , संयुक्त सचिव पद पर मुहम्मद जिलानी , कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र नारायण सिंह व क्लब प्रतिनिधि पद पर अमरेन्द्र कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किये गए।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…