Bihar Ranji team

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले में झंझारपुर क्रिकेट क्लब 1 विकेट से जीता।

मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 का नौवां मैच झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और टाउन क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी के बीच खेला गया।

आज का मैच में टाउन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 35 – 35 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 35 ओवर खेलकर अपने 9 विकेट खोकर 220 रन बनाया। बल्लेबाजी में आशीष सिंह ने 16 रन, आदित्य सेतु ने 18 रन, आर्यन अग्रवाल ने 1 रन, रणविजय यादव ने 24 रन, रणवीर सिंह ने 102 रन, उज्ज्वल कुमार सिंह ने 31 रन, आशीष सिंह ने 5 रन, कृष्णा महतो ने नाबाद 1 रन और नीतीश कुमार ने नाबाद 2 रन बनाया।

वहीं गेंदबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से दिनेश कुमार चौधरी ने 22 रन देकर 2 विकेट, नीरज झा ने 49 रन देकर 4 विकेट, अंकित झा ने 20 रन देकर 2 विकेट, आदित्य सिंह ने 47 रन देकर 1 विकेट लिये।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 30.4 ओवर खेल कर अपने 9 विकेट खोकर 221 रन बना कर मैच 1 विकेट से जीत लिया।

झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में युवराज झा ने 1 रन, अंकित झा ने 40 रन, प्रिंस कुमार सिंह ने 26 रन, लक्ष्मण ने 61 रन, नीतीश कुमार ने नाबाद 56 रन और दिनेश कुमार चौधरी ने नाबाद 15 रन बनाये।

गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट एकेडमी की ओर से रणवीर सिंह ने 16 रन देकर 3 विकेट, नीतीश कुमार ने 34 रन देकर 2 विकेट, रणविजय यादव ने 44 रन देकर 1 विकेट, उज्ज्वल कुमार सिंह ने 32 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच अंकित कुमार झा को निर्णायक नवीन कुमार सिंह के हाथों प्रदान किया गया।

आज के मैच के निर्णायक नवीन कुमार सिंह और प्रफुल्ल कुमार कर्ण थे।

कल का मैच डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, उमगांव के बीच मैच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago