मधुबनी 22 नवंबर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा अपने यहां के सोलह वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के मैच का आयोजन दिनांक 23 नवंबर 2021 से 25 नवंबर 2021 तक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलाही में किया जा रहा है।
ये जानकारी देते हुए मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव कालीचरण ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ दिन प्रतिदिन प्रयासरत है कि हरेक उम्र के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का अवसर प्रदान किया जाए। साथ ही ये भी बताया कि जल्द ही आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
सचिव काली चरण ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ द्वारा इस सत्र के लीग का आयोजन दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
कल से सोलह वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों का जो मैच हो रहा है उसके लिए संयोजक का प्रभार अनिल कुमार को दिया गया है तथा निर्णायक के लिए प्रभार प्रफुल्ल कुमार कर्ण को दिया गया है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…