पूर्णिया जिला सीनियर लीग के रोमांचक मुकाबले में मधुबनी मास्टर (ग्रीन) विजयी

पूर्णिया 22 मार्च : स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 26 वा मैच रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब बनाम मधुबनी मास्टर (ग्रीन) के बीच खेला गया। मधुबनी मास्टर (ग्रीन) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

मधुबनी मास्टर (ग्रीन) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच मैं 30 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए । मधुबनी मास्टर (ग्रीन) के बल्लेबाज आसिफ अल्ताफ ने 45 रन, शुभम ने 36 रन, भोला ने नाबाद 29 बनाए। रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विजय ने 06 ओवर में 33 रन देकर 04 विकेट, समीर दत्ता ने 06 ओवर मै 34 रन 02 विकेट हासिल किए।

180 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 09 विकेट खो कर 178 रन ही बना सकी । रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज समीर दत्ता ने 52 रन, ऋतू राज ने नाबाद 35 रन, विजय ने 30 रन बनाएं। मधुबनी मास्टर (ग्रीन) के तरफ से गेंदबाजी मै भोला ने 06 ओवर मै 35 रन देकर 03 विकेट, कुणाल ने 06 ओवर मै 24 रन देकर 02 विकेट लिया।

मधुबनी मास्टर (ग्रीन) ने इस मैच 02 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किए।इस मैच के प्लेयर ऑफ द मधुबनी मास्टर (ग्रीन) के आल राउंडर भोला को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं बी सी ए पैनल नेय्यर अली एवं स्कोरर प्रीतम

22.03.2021 ग्रीन वैली मैं सीनियर डिवीज़न का मैच रद है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago