पटना– खुशी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में पटना हाई स्कूल ग्राउंड पर आयोजित टर्फ एरिना अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट (Turf Arena Under-17 Cricket Tournament) में गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में प्लीजेंट वैली स्कूल ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वहीं आज के दूसरे मुकाबले में मगध पैंथर क्रिकेट एकेडमी ने करुणा क्रिकेट एकेडमी को 81 रनों से हराया।
पहले मुकाबले में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसावन पार्क की पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गई। जिसमें सुरज कुमार ने 24, प्रिंस ने 21 और अमित ने 11 रन बनाए। वहीं प्लीजेंट वैली के लिए गेंदबाजी करते हुए आकाश राज ने 4, तुषार ने 3, सम्राट ने 2 और कुंदन ने 1 विकेट चटकाए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लीजेंट वैली स्कूल की टीम ने 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। जिसमें तुषार ने 46, आयूष ने 18, श्रेयान ने 18 और आकाश राज ने नाबाद 12 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बसावन पार्क के लिए आयूष सिंह ने 2, यश प्रताप ने 1, आयूष पटेल ने 1 और प्रिंस ने 1 विकेट चटकाए।
वहीं आज के दूसरे मैच में मगध पैंथर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। जिसमें रोहित शॉ ने 61 रनों की पारी खेली। उसके अलावा रंजन यादव ने 32, साकिब ने 30 और आयूष ने 12 रन बनाए। करुणा क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी करते हुए रौशन ने 4, अमन ने 3, ईशु ने 2 और आदि ने 1 विकेट लिए।
इस बड़े लक्ष्य की पीछा करने उतरी करुणा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही। यूवराज 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। उसके बाद रौशन और ईशु ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। ईशु 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं सौरभ भी 2 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। उसके ठीक बाद रौशन भी 32 रन बनाकर चलते बने। 61 पर चार विकेट गिरने के बाद करुणा क्रिकेट एकेडमी की टीम संभल नहीं पाई और पूरी टीम 89 पर सिमट गई। मगध पैंथर के लिए गेंदबाजी करते हुए अमन ने 2, राजा ने 2, संजीव ने 1 विकेट चटकाए।
प्लीजेंट वैली के आकाश राज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर खिलाड़ी एवं कोच रोहित कुमार दिया गया। वहीं मगध पैंथर क्रिकेट एकेडमी के रोहित शॉ को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोज खाटेकर द्वारा दिया गया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…