कराटे

बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग की ख़िताबी भीड़त बीएसपीएचसीएल व स्ट्रेट ड्राइव के बीच

  • खिताब को आपस में भिड़ेंगे बीएसपीएचसीएल व स्ट्रेट ड्राइव
  • बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 2 का ग्रेड फाइनल मुकाबला आज
  • दूसरे सेमीफाइनल में स्ट्रेट ड्राइव ने बासा को 96 रन से हराया

पटना : बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 2 का ग्रेड फाइनल मुकाबला स्ट्रेट ड्राइव व बीएसपीएचसीएल के बीच खेला जाएगा. एक ओर जहां बीएसपीएचसीएल ने आईसीआईसीआई को हराकर पहले ही खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित करा ली . वहीं दूसरे मुकाबले में स्ट्रेट ड्राइव ने बासा को 96 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. विजेता टीम के रिषभ राकेश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.

पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्ट्रेट ड्राइव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए. रिषभ राकेश ने सर्वाधिक 54 रन 28 गेंदों में बनाए. जवाब में बासा के बल्लेबाज स्ट्रेट ड्राइव के गेंदबाजों का सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 79 रन पर ढेर हो गई. अब खिताब के लिए बीएसपीएचसीएल व स्ट्रेट ड्राइव आपस भिड़ेगी.

संक्षिप्त स्कोर

स्ट्रेट ड्राइव: 20 ओवर में 175 रन पर आलआउट, अंकुश राज 13, रिषभ राकेश 54, राजीव प्रसाद 24, आदित्य राज 14, अशोक कुमार छोटू 27, अतिरिक्त 30, विकेट- रोहित राज 3-22, शशीम राठोर 2-17, मृयंक दास 2-32, मनोज कुमार 1-22

बासा: 15.3 ओवर में 79 रन पर आलआउट, मंगल महरूर 10, अश्विनी सिंह 11, राजेश कुमार 16, अतिरिक्त 14, विकेट- भूपेंद्र सिंह 3-25, आदित्य राज 2-9, गुलरेज अख्तर 2-12, मनोज यादव 1-1, रिषभ राकेश 1-17

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago