दुमका समर क्रिकेट कैंप में फील्डिंग के गुर सीखे खिलाड़ी

दुमका : जिला क्रिकेट संघ दुमका के तत्वाधान में चल रहे समर क्रिकेट कैंप के चौथे दिन आज झारखंड राज्य क्रिकेट संघ से आए बीसीसीआई लेवल 2 एस एन सी कोच महादेव सिंह ने बच्चों को फील्डिंग से संबंधित तकनीकी जानकारी दी और साथ ही क्रिकेट के मैदान में कैसे फिट रहा जाए उसके बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।

जबकि जबकि सीएम झा से बच्चों ने क्रिकेट में खेले जाने वाले विभिन्न शॉट के बारे में जाना। आज के सत्र में कुल 96 बच्चों ने भाग लिया। आज बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए जिला खेलकूद संघ के सचिव एवं जिला क्रिकेट संघ दुमका के संरक्षक श्री उमा शंकर चौबे एवं पूर्व जिला क्रिकेटर दिवाकर शर्मा वर्तमान में कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित थे। दो महिला अभिभावक अन्ना मेरी हसदा और मार्ग्रेट मुर्मू ने भी इस अभ्यास सत्र का आनंद लिया।

अपने संबोधन में उमाशंकर चौबे ने खिलाड़ियों को आईपीएल स्टार रिंकू सिंह का उदाहरण देकर प्रेरित किया साथ ही उन्होंने कहा अगर अनुशासन के साथ क्रिकेट खेला जाए और अनुशासन को अपने जीवन में शामिल किया जाए तो आने वाले समय में दुमका से भी कोई बहुत बड़ा स्टार निकल सकता है।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी संजय तिवारी, भास्कर अजीत सिंह, उमेश राउत, अमित रंगराजन ,जितेश कुमार रोशन, आलोक सिंह, दिवाकर शर्मा, श्री कुमार पाल और सिकंदर बक्श भी उपस्थित रहे। समर कैंप के संचालन में मोहम्मद नसीम खान की उपस्थिति भी सराहनीय रही है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

22 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago