पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे अगस्त्य क्लासेज द्वारा परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैचों में एसकेपी सीए ने लालमति देवी हाईस्कूल को 50 रन से पराजित किया।
टॉस एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में तीन विकेट पर 196 रन बनाये। जवाब में लालमति देवी हाईस्कूल की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बना पाये। विजेता टीम के अर्पित कमल को वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नवीन कुमार ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
एसकेपी सीए : 25 ओवर में तीन विकेट पर 196 रन, अर्पित कमल 67 रन, राजवीर सिंह 28,रचित 28, अतिरिक्त 21, देवांश 2/14, प्रणव 1/17
लालमति देवी हाईस्कूल : 25 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन, अर्णव सिन्हा 53 रन, वेदांश 30, अतिरिक्त 10, दिव्या केशव 2/15, ह्यदयांशु 3/21, अमृत 1/14, आदित्य सोनी 1/28, रन आउट-2
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…