ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट में मगध विश्वविद्यालय ने जादवपुर यूनिवर्सिटी को 3 रनों से हराया

भुवनेश्वर : पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किट यूनिवर्सिटी कलिंगा भुवनेश्वर के द्वारा रेनासा विश्वविद्यालय कटक के परिसर में आयोजित की गईl जिसमें 4 पुल A,B,C,D में  क्रिकेट विश्वविद्यालय के क्रिकेट टीमों को बांट कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है l जिसमें ईस्ट जोन के लगभग 70 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया है आज A पुल के अंतर्गत जादवपुर विश्वविद्यालय एवं मगध विश्वविद्यालय बिहार के अंतर्गत मैच खेला गया जिसमें मगध विश्वविद्यालय ने कोलकाता विश्वविद्यालय को 3 रनों से पराजित कियाl

शुरुआती मैच के दौरान मगध विश्वविद्यालय बैटिंग करते हुए 113 रनों का लक्ष्य रखाl जिसमें जादवपुर विश्वविद्यालय 110 रनों पर सिमट गया मगध विश्वविद्यालय के विक्की रंजन ने 25 गौतम ने 40 रनों की जबरदस्त पारी खेलते हुए जादवपुर विश्वविद्यालय को पराजित कियाl प्रधानाचार्य डॉ दीपक कुमार ने सभी खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी को धन्यवाद दिया और अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी एथलेटिक सोसाइटी के अध्यक्ष उप प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को आज की जीत की बधाई दी और अगले मैच की जीत की शुभकामनाएं दीl

विश्वविद्यालय के कोच अंजनी कुमार टीम प्रबंधक डॉ अभिषेक कुमार सह- मैनेजर रजनीकांत ने अग्रिम जीत की बधाई दी हैl टीम प्रकार है राजू पांडे कप्तान, गौतम कुमार, रंजन कुमार ,विक्की रंजन ,निक्कू सिंह, शशि हेंड्रिक्स कुस प्रताप प्रवीण प्रकाश यशराज, अभिनंदन कुमार, निशांत कुमार, रोहित त्रिपाठी, रोहित सिंह , मगध विश्वविद्यालय के खेलकूद निदेशक डॉक्टर बृजेश राय मैं सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीl और कहा कि खेल में अच्छे प्रदर्शन काम करने वालों को विश्वविद्यालय सम्मानित करेंगेl इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉक्टर सुदर्शन राय, जीत की अग्रिम बधाई दी हैl

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago