नालंदा : श्यामल सिन्हा अंडर -16 क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में आज का. मुकाबला नवादा और जहानाबाद की टीम के बीच खेला गया। जिसमे जहानाबाद 7 विकेट से जीता।
आज खेले गए मैच में नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 133 रन बनाये। नवादा की ओर से पृथ्वी ने 23 रन, विक्रम ने 28 रन, हर्ष ने 26 रन और राज पाण्डेय 15 रन का योगदान दिया। जहानाबाद की ओर से गेंदबाज राज कमल ने 3, प्रिंस ठाकुर ने 3, प्रिंस ने एक तथा कुमार शान ने एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में खेलने उतरी जहानाबाद की टीम ने 21.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 138 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।जहानाबाद की ओर से अंकुल ने अर्धशतक 54 रन, सन्नी ने 26 रन, कनिष्क नाबाद 29 रन और कुमार शान नाबाद 10 रन का योगदान दिया।नवादा के गेंदबाज मोहम्मद जावेद ने दो विकेट तथा इशू ने एक विकेट अपने नाम किया।जहानाबाद के अंकुल को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।कल टूर्नामेंट का पांचवा मैच जहानाबाद बनाम नालंदा के बीच खेला जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…