Loading Now
×

मगध ज़ोन: रंजन राज के नाबाद अर्धशतक से गया ने शेखपुरा को हराया

गया: गया में खेली जा रही अंतर जिला हेमन ट्रॉफी मगध जोन में गया और शेखपुरा के बीच मुकाबला खेला गया शेखपुरा क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा के टीम निर्धारित 50 ओवर नहीं खेल सके और 42 ओवर में 144 रन पर आउट हो गई शेखपुरा की ओर से जतिन कुमार ने 53 रन बनाए वही गया की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव शर्मा ने 40 रन देकर चार विकेट लिए निक्कू कुमार ने तीन विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलने उतरी गया की टीम निर्धारित लक्ष्य को 30 ओवर में पूरा कर लिया गया की ओर से रंजन राज ने नाबाद 76 रन और मंगल महरोर ने 43 रन बनाए गया ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया गया के गेंदबाज गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया ।

इस अवसर पर संजय सिंह चुन्नू मास्टर पुलसकर सिंह प्रियंकर कुमार अशोक यादव रजनीकांत और जॉन के पर्यवेक्षक केपी चौहान मौजूद थे अंपायर की भूमिका में वैशाली के जितेंद्र राय और गोपालगंज के राजेश कुमार थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 5 = ?