Loading Now
×

वेस्टर्न जोन: हेमन ट्रॉफी में सोनू के अर्धशतक से सीवान विजयी

सोनपुर: बिहार क्रिकेट संघ के प्रसिद्ध टूर्नामेंट हेमंन ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के मैच वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रेलवे स्टेडियम में आज का मैच सीवान और गोपालगंज के बीच खेला गया ।

सीवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जोकि सही साबित हुआ !पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज के सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह 28 रन और आदित्य कुमार 11 रन ने सदी हुई शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज के आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए ।

निचले क्रम के बल्लेबाज रवि कुमार 30* रन और अमोद कुमार 34 रन के पारी के बदौलत निर्धारित 50 ओवर मै 160/9 का स्कोर खड़ा किया ।सीवान के तरफ से आरिफ 3 विकेट , चंदन यादव 3 विकेट , शबीर 2 विकेट और मनीष 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान के सलामी बल्लेबाज पवन राय 4 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए । उसके बाद सोनू गुप्ता 71 रन , नवनीत 25 रन और मनीष 36 * रन के बदौलत 37.2 ओवर में 163/3 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली ।

गोपालगंज के तरफ से सचिन 1 विकेट और राहुल 1 विकेट लिए । सीवान के सोनू गुप्ता को मैन ऑफ द मैच बीसीए के फिजियो रोबिन जी ने दिया lकल का मैच सिवान और सारण के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 3 = ?