कराटे

पूर्णिया चैलेंजर्स लीग मे शाकिबूल गणि के नाबाद 140 रनो से महाकाली सुपर जायंट्स जीता

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे पूर्णिया चैलेंजर्स लीग का ग्यारहवां मैच टीएनपी सिटी एवेंजर्स बनाम महाकाली सुपर जायंट्स मंत्रा के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएनपी सिटी एवेंजर्स ने 21ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाई । टीएनपी सिटी एवेंजर्स की तरफ से आशुतोष अमन ने 21 गेंद पर 7 चौके की मदद से 35 रन,नवनीत झा ने 16 गेंद पर 5 छक्के की मदद से 32 रन और शूफियान ने 30 गेंद 3 चौके की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। महाकाली सुपर जायंट्स की तरफ से सचिन सिंह ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट और सकीबुल गणी कसी गैंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट और मयंक ने भी 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके।

202 रन का पीछा करते हुए महाकाली सुपर जायंट्स ने सकीबुल गणी की विस्फोटक नाबाद 140 रन की बदोलत 7 विकेट से मैच जीत लिया।

सकीबुल गणी ने 61 गेंद पर 12 छक्के और 11 चौके की मदद से नाबाद 140 रन और नितिन 14 गेंद पर 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 23 रन बनाए। टीएनपी सिटी एवेंजर्स की तरफ से सकलेन ने 2 विकेट झटके।

प्लेयर ऑफ द मैच सकीबुल गणी को एम एच रहमान,शिवशंकर चटर्जी,विद्या सागर और पीडीसीए के अध्यक्ष मो शमी अहमद,संयुक्त सचिव विजय मल्लिक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

निर्णायक की भुमिका में संजीव तिवारी और तरविंदर सिंह थे जबकि थर्ड अंपायर और मैच रैफरी राजीव नंदन सिंह थे।
स्कोरर की भुमिका में विमल मुकेश ,बोर्ड स्कोरर रोहित कुमार और डिजिटल स्कोरर विकल्प थे।

जबकि उद्घोषक के रूप में शैलजा सत्या और विजय ली थे जबकि फिल्ड मैनेजमेंट का काम अभिषेक ठाकुर,विकास,मोहित, अयान, ने संभाल रखा है।इस मैच के दौरान सचिव जयंत चौधरी, मनजीत सिंह, मनीष कुमार सिन्हा,राकेश जी, शरजील असर के अलावा कई अन्य पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।
उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी गोपी कुमार सिन्हा ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

16 hours ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

19 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

2 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago