बक्सर जिला जूनियर लीग में शिवम के पंच से महर्षि विश्वामित्र क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

बक्सर 9 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्तवाधान में आयोजित तथा SJVN कंपनी द्वारा प्रायोजित “एसजेवीएन बक्सर जिला क्रिकेट लीग” के जूनियर डिवीजन में आज का मैच आईटीआई ग्राउंड में महर्षि विश्वामित्र क्रिकेट क्लब, बक्सर और संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमराँव के बीच खेला गया।

जिसमें संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमराँव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों के मैच में 15.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 75 रन हीं बना सकी, जिस में सर्वाधिक स्कोर रंजन कुमार यादव का रहा जिन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाये, बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाये।

महर्षि विश्वामित्र क्रिकेट क्लब के तरफ से शिवम यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.1 ओवर में 33 रन देकर पाँच विकेट प्राप्त किए जबकि उनके साथी खिलाड़ी विवेक ने 3 ओवरों में 5 रन देकर तीन विकेट और अनिमेष पांडे ने एक विकेट प्राप्त किया।

76 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि विश्वामित्र क्रिकेट क्लब ने 10.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर हीं यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें सर्वाधिक स्कोर अमितेश कुमार ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाए, जबकि कप्तान नंदन ने अपनी कप्तानी पारी खेलते हुए 11 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तरफ से मोहित और आनंद ने एक-एक विकेट प्राप्त किए, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

इस तरह से महर्षि विश्वामित्र क्रिकेट क्लब ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया और SJVN “जुनियर डिवीजन लीग” के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आज के मैच में अंपायरिंग चंद्रसेन मिश्रा और रमाकांत यादव ने की जबकि स्कोरर रजनीश कुमार रहे।आज के मैच में बक्सर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल और मैच के संयोजक संजय कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कल का मैच संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमराँव और जय हो क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago