वैशाली जिले क्रिकेट लीग में माही क्रिकेट क्लब में विजयी

वैशाली 17 फरवरी: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में डॉ जेपी सिंह स्टेडियम भगवानपुर रत्ती मे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट बी डिवीजन लीग का आज का मैच माही क्रिकेट एकेडमी एवं गोल्डन क्रिकेट के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर माही क्रिकेट क्लब के कप्तान पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोल्डन क्रिकेट क्लब ने पहले ही ओवर में दो विकेट खो दिए , मध्यक्रम के बल्लेबाज अंकित 32 रन और सोनू 15 रन ने स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं ।

इन दोनों के बल्लेबाज को आउट होने के बाद विकेट फिर एक बार ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी । निचले क्रम के बल्लेबाज आदर्श 34 रन की उपयोगी पारी की बदौलत 30 ओवर में 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । माही क्रिकेट क्लब की तरफ से जितेंद्र 4 विकेट, तरुण 3 विकेट अमित 2 विकेट और पवन ने 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज पवन 24 रन और रोशन 11 रन ने सधी हुई शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद नितिन 30, रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाए ।

पूरी टीम 25.1 ओवर मै 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । गोल्डन क्रिकेट क्लब के तरफ से सचिन 3 विकेट, सनी 2 विकेट , सोरोज 1 विकेट और पिंकु 1 विकेट लिए । गोल्डन क्रिकेट क्लब के सचिन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

6 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

7 hours ago