कराटे

किशनगंज जिला बी डिवीजन लीग के एकतरफा मुकाबले में मझिया क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीती

किशनगंज 30 दिसंबर:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 बी डिवीजन का आज 29 वां मैच मझिया क्रिकेट क्लब बनाम ठाकुरगंज क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें मझिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया .

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ठाकुरगंज क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए जिसमें विशाल राय ने 31 रन एवं आशीष आचार्य ने 22 रनों का योगदान दिया वहीं मझिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए इरशाद आलम ने तीन विकेट एवं शहजाद आलम ने दो विकेट हासिल कि

108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझिया क्रिकेट क्लब ने आसानी से 17.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर जीत दर्ज की जिसमें शहजाद आलम ने 39 रन एवं अफसर आलम ने 37 रनों का योगदान दिया वहीं ठाकुरगंज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष यादव ने एक विकेट एवं वैभव ने 1 विकेट हासिल किए

ऑलराउंड परफॉर्मेंस नाबाद 39रन एवं 2 विकेट लेने वाले शहजाद आलम को स्काई पब्लिक स्कूल खगरा के प्रिंसिपल सरफराज आलम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार ।
संयोजक वीर रंजन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago