पटना, 7 जुलाई। प्लेयर ऑफ द मैच यश राज (5 विकेट, नाबाद 51 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत मालसलामी सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साथ ही मालसलामी सीसी ने अगले सत्र में सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग खेलने का हक भी पाया। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मालसलामी सीसी ने साधनापुरी सीसी को नौ विकेट से पराजित किया।
टॉस साधनापुरी सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। कृष और अमीष कुमार के अलावा कोई भी बैटर कुछ नहीं कर पाया। कृष ने 27 और अमीष ने 13 रन की पारी खेली और टीम 16.2 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई। अतिरिक्त के सहारे 19 रन बने। यश राज ने 5 और अयान ने 3 विकेट चटकाये।
जवाब में मालसलामी सीसी की टीम 7.1 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल का टिकट भी पाया। मालसलामी की ओर से सलीम ने 39 और यश राज ने नाबाद 51 रन बनाये। साधनापुरी सीसी की ओर से शिवम राज ने 1 विकेट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
साधनापुरी सीसी : 16.2 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट, कृष 27, हर्ष 9, स्पर्श 9, अमीष कुमार 13,प्रशांत 9, सरस 6, अतिरिक्त 19, दिलखुश 1/33, अमृत राज 1/31, यश राज 5/17, अयान 3/12
मालसलामी सीसी : 7.1 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन, सलीम 39, यश राज नाबाद 51,शिवम राज 1/9
Share this content:
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
अश्विनी कुमार का तूफानी शतक, सिविल ऑडिट ने जीएसी को हराया पटना, 8 जुलाई। पटना…
पटना : बीते 26 जून 2026 को BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन को UK संसद में सम्मानित…
शुभम बने प्लेयर ऑफ द मैच पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा…