पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबले में लर्निक फाउंडेशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएबी ब्लू को छह विकेट से पराजित कर दिया। टीम की जीत के सूत्रधार रहे आरव कुमार चंद्रा, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में खेले गए मैच में लर्निक ने टॉस जीतकर सीएबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 16 ओवर में महज 87 रन पर सिमट गई। अमन ने 14 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया, जबकि अनंत राज सिंह और माही ने नौ-नौ रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 34 रन मिले।
लर्निक फाउंडेशन की ओर से आरव कुमार चंद्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र छह रन देकर पांच विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया। वेदांत वरुण ने तीन विकेट लेकर उनका बखूबी साथ निभाया, जबकि ऋषभ राज ने एक सफलता हासिल की।
88 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी लर्निक फाउंडेशन ने 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नेहाल ने 16 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि शेख आदिल सिद्दीकी ने दबाव के बीच नाबाद 29 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। आरव मिश्रा ने 10 रन का योगदान दिया। सीएबी ब्लू की ओर से मयंक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से पांच विकेट लेकर जीत की नींव रखने वाले आरव कुमार चंद्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
सीएबी ब्लू: 16 ओवर में 87 रन पर आलआउट, अनंत राज सिंह 9, माही 9, अमन 14, अतिरिक्त 34, आरव कुमार चंद्रा 5/6, वेदांत वरुण 3/19, रिषभ राज 1/4.
लर्निक फाउंडेशन: 15.1 ओवर में चार विकेट पर 88 रन, नेहाल 16, आरव मिश्रा 10, शेख आदिल सिद्दिकी नाबाद 29, अतिरिक्त 22, मयंक 4/8
Share this content:
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
अश्विनी कुमार का तूफानी शतक, सिविल ऑडिट ने जीएसी को हराया पटना, 8 जुलाई। पटना…
पटना : बीते 26 जून 2026 को BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन को UK संसद में सम्मानित…
शुभम बने प्लेयर ऑफ द मैच पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा…