Uncategorized

BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन को UK संसद ने “ग्लोबल प्रेस्टिज अवॉर्ड” से किया सम्मानित।

पटना : बीते 26 जून 2026 को BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन को UK संसद में सम्मानित किया हैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्षवर्धन को यूनाइटेड किंगडम (UK) की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ग्लोबल प्रेस्टिज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को साकार करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया गया।

मुख्य बिंदु: 

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्षवर्धन को यूनाइटेड किंगडम (UK) की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सम्मानित किया गया।

वे सितंबर 2025 में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान बिहार की जनता और देशवासियों को समर्पित किया।

थीम: ‘परिवर्तन के दूरदर्शी: विकसित भारत 2047 की दिशा तय करना’ (Visionaries of Change: Charting the Course to Viksit Bharat 2047) थीम के अंतर्गत उन नेताओं एवं परिवर्तनकर्त्ताओं को सम्मानित किया गया, जो स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगाँठ (2047) तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

योगदान: उनके नेतृत्व में बिहार क्रिकेट ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय स्तर पर क्रिकेट के विकास पर बल दिया, जिसके परिणामस्वरूप राज्य से अनेक उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाएँ सामने आई हैं।

बिहार क्रिकेट की इस प्रगति का प्रमाण वैभव सूर्यवंशी और अक्षरा गुप्ता जैसी प्रतिभाओं का उभरना है, जिन्होंने पुरुष एवं महिला क्रिकेट दोनों में राज्य की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित किया है।

ग्लोबल प्रेस्टिज अवॉर्ड: यह पुरस्कार विश्वभर के उन विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने नेतृत्व, नवाचार तथा शांति, न्याय और सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता का परिचय दिया हो।

सोर्स : Drishti IAS Portal

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

3 hours ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

1 day ago

स्काई स्पोटर्स और एसपीएस सीसीसी बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

1 day ago

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: वाईएसी सिटी और सिविल ऑडिट सेमीफाइनल में

अश्विनी कुमार का तूफानी शतक, सिविल ऑडिट ने जीएसी को हराया पटना, 8 जुलाई। पटना…

2 days ago

बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

शुभम बने प्लेयर ऑफ द मैच पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा…

3 days ago

मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

सेमीफाइनल में साधनापुरी सीसी को 9 विकेट से हराया, यश राज चमके पटना, 7 जुलाई।…

3 days ago