Loading Now
×

यश राज के तूफ़ानी शतक (31गेंद 116 रन ) से मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,वाईएसी सिटी व ट्रैम्फेंट सीसी भी जीती।

पटना, 1 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल में क्वार्टर फाइनल में मालसलामी सीसी ने काजीपुर सीसी को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो अन्य लीग मुकाबलों में वाईएसी सिटी और ट्रैम्फेंट सीसी ने शानदार जीत दर्ज की।

लॉ मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल मैदान पर वाईएसी सिटी ने सिटीजन सीसी को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया जबकि मंगल तालाब मैदान पर ट्रैम्फेंट सीसी ने केडिया इलेवन को चार विकेट से शिकस्त दी।

यश राज की धांसू बैटिंग

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिग्मा स्पोर्ट्स मैदान पर काजीपुर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 213 रन बनाए। रजनीश कश्यप ने 45 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष यश राज ने 33, रणवीर ने 24 और शशांक शेखर ने 18 रन बनाए। मालसलामी सीसी की ओर से अयान ने पांच विकेट लेकर काजीपुर की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। अमृत राज और यश राज ने एक-एक विकेट लिया।

IMG-20260501-WA0009 यश राज के तूफ़ानी शतक (31गेंद 116 रन ) से मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,वाईएसी सिटी व ट्रैम्फेंट सीसी भी जीती।

214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालसलामी सीसी ने मात्र 13 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाकर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कप्तान यश राज ने केवल 31 गेंदों पर चार चौकों और 15 छक्कों की मदद से 116 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। यश राज ने 26 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सलीम ने 16 गेंदों पर 37 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दिया, जबकि अक्षित शौर्य 22 और हर्ष राज 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। काजीपुर सीसी की ओर से मानव ने दो विकेट लिए, जबकि रजनीश कश्यप और आयुष यश राज को एक-एक सफलता मिली।

1768594593794 यश राज के तूफ़ानी शतक (31गेंद 116 रन ) से मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,वाईएसी सिटी व ट्रैम्फेंट सीसी भी जीती।

संक्षिप्त स्कोर

काजीपुर सीसी : 213 (28.5 ओवर), रजनीश कश्यप 80, आयुष राज 33, रणवीर 24, शशांक शेखर 18,अयान 5/50, हर्ष राज 1/15, अमृत राज 1/13, यश राज 1/45।

मालसलामी सीसी : 217/4 (13 ओवर), यश राज 116, सलीम 37 (16), अक्षित शौर्य नाबाद 22, हर्ष राज नाबाद 10, मानव 2/29, रजनीश कश्यप 1/64, आयुष यश राज 1/32।

वाईएसी सिटी की रोमांचक जीत

पहले मुकाबले में सिटीजन सीसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 112 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन रवि यादव एमपी ने 16 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 37 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। छोटू ऋषिकेष ने 14, गुलशन रॉक्स ने 12 तथा अरमान अंसारी ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। वाईएसी सिटी की ओर से सत्यम कुमार और रोहित अनिल कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अर्नव वत्स और मनीष कुमार ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

1776133001946 यश राज के तूफ़ानी शतक (31गेंद 116 रन ) से मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,वाईएसी सिटी व ट्रैम्फेंट सीसी भी जीती।

113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएसी सिटी की शुरुआत भी लड़खड़ाई, लेकिन गुड्डू कुमार (28) और रोहित कुमार (27) ने पारी संभाली। अंतिम ओवरों में मैच बेहद रोमांचक हो गया। सत्यम कुमार ने मात्र पांच गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से नाबाद 16 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को 16.4 ओवर में 114 रन तक पहुंचाकर एक विकेट से जीत दिला दी। सिटीजन सीसी की ओर से रवि यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि अरमान अंसारी ने तीन और वतन प्रकाश पांडेय ने एक विकेट लिया। विजेता टीम के सत्यम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटीजन सीसी: 112 (14 ओवर)रवि यादव 37, अरमान अंसारी नाबाद 11, छोटू ऋषिकेश 14, गुलशन 12, एस रंजन यादव 12, सत्यम कुमार 3/19, रोहित अनिल कुमार 3/28, अर्नव वत्स 2/13, मनीष कुमार 2/47।

वाईएसी सिटी: 114/9 (16.4 ओवर), गुड्डू कुमार 28, रोहित कुमार 27, सत्यम कुमार नाबाद 16, प्रियांशु 11, रवि यादव 5/46, अरमान अंसारी 3/32, वतन पांडेय 1/23।

ट्रैम्फेंस सीसी की शानदार जीत

दूसरे मुकाबले में केडिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवर में 113 रन बनाए। आशीष ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि वेद नारायण ने 30 और वीर वैभव ने 17 रन बनाए। ट्रैम्फेंट सीसी के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। आदर्श ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। रोहित झा ने दो विकेट लिए, जबकि आदित्य, समर कुमार और मयंक कुमार को एक-एक सफलता मिली।

IMG-20260501-WA0009 यश राज के तूफ़ानी शतक (31गेंद 116 रन ) से मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,वाईएसी सिटी व ट्रैम्फेंट सीसी भी जीती।

114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फेंट सीसी ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 12 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के नायक अर्पित राज रहे, जिन्होंने 20 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की तूफानी पारी खेली। अभिजीत राज ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि अंत में आदित्य और आदर्श ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। केडिया इलेवन की ओर से वीर वैभव ने तीन विकेट लिए, जबकि रुद्र नारायण, शिवम कुशवाहा और विराट वर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ ट्रैम्फेंट सीसी ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। विजेता टीम के अर्पित राज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

केडिया इलेवन : 113 (28.3 ओवर), आशीष 43, वेद नारायण 30, वीर वैभव 17, आदर्श 3/19, आदित्य 2/22, रोहित झा 2/11, समर कुमार 1/9, मयंक कुमार 1/30।

ट्रैम्फेंट सीसी: 116/6 (12 ओवर)अर्पित राज 58, अभिजीत राज 23, आदित्य सिंह 6;वीर वैभव 3/20, रुद्र नारायण 1/21, शिवम कुशवाहा 1/18, विराट वर्मा 1/5।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 4 = ?