Loading Now
×

बिहार आईपीएल(सीजन-01) का चैंपियन बना गया टाइटंस और केकेआर।

पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च (स्पेक्ट्स) के तत्वावधान में खेले गए बिहार इंस्टिट्यूट प्रीमियर लीग (बिहार आईपीएल) के सीजन – 01 पर अंडर -13 आयु वर्ग में केकेआर और अंडर -17 आयु वर्ग में गया टाइटंस ने अपना कब्जा जमाया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया अंडर – 13 आयु वर्ग में गया टाइटंस और केकेआर के बीच पहला फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें कटिहार नाइट राइडर ( केकेआर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर हिमांशु यादव के 29 रन, आर्यन निधि के 25 रन और कौशिक के 21 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।गया टाइटंस के गेंदबाज सत्यम और आदित्य कुमार सिंह ने दो-दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि अमन को एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही और 164 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने के दबाव में 11.1 ओवर में महज 58 रन पर केकेआर के गेंदबाज अनीश के चार विकेट और आयुष रंजन के तीन विकेट के सामने घुटने टेक दिए और केकेआर ने 106 रनों के विशाल अंतर से बिहार आईपीएल सीजन -01 पर अपना कब्जा जमाया। केकेआर के गेंदबाज अनीश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

जबकि बिहार आईपीएल का दूसरा फाइनल मुकाबला अंडर -17 आयु वर्ग में चंपारण सुपर किंग्स ( सीएसके) और गया टाइटंस ( जीटी) के बीच संध्या 7:00 बजे से खेली गई। जिसमें सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। सीएसके के एकमात्र बल्लेबाज रोहित राज सिंह ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अदिद युसूफ ने 25 रन का योगदान दिया। गया टाइटंस के गेंदबाज शान कुमार न 3 विकेट, हिमांशु शेखर ने दो विकेट अंकुश राज और युवराज ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शान कुमार ने 33 रन की बहुमूल्य और उपयोगी पारी खेली जबकि कृष कुमार ने ताबड़तोड़ 32 रन की तेज तर्रार पारी खेलते हुए 17. 02 ओवर में चार विकेट से अपनी टीम को चैंपियन बनाते हुए बिहार आईपीएल सीजन – 1 पर अपना कब्जा जमा लिया।

गया टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शान कुमार को हरफनमौला प्रदर्शन 33 रन की उपयोगी पारी और 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद अतिथि सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय गांधी जी, भाजपा के पूर्व विधायक सह प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ अमरदीप, बीसीए के पूर्व सचिव अमित कुमार, चंचल सिंह,भाजपा नेता धर्मवीर पटवर्धन,एसडीभी पब्लिक स्कूल के निदेशक सह पूर्व क्रिकेटर बलवंत सिंह, प्रगति मेड जी के निदेशक सचिंद्र कुमार, डॉ एम के सिंह, अभिषेक पटेल, बीसीसीआई लेवल- 2 कोच कुमार उत्तम , पूर्व क्रिकेटर सर्वेश हंसराज, विजेता और विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो, प्रमाण- पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

यश राज के तूफ़ानी शतक (31गेंद 116 रन ) से मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,वाईएसी सिटी व ट्रैम्फेंट सीसी भी जीती।

Next post

ऊर्जा टर्फ मनाया अपना तीसरी वर्षगांठ समारोह,खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की शिरकत।

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 3 = ?