Loading Now
×

ऊर्जा टर्फ मनाया अपना तीसरी वर्षगांठ समारोह,खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की शिरकत।

पटना, 1 जुलाई 2026। राजबंशी नगर स्थित उर्जा टर्फ में आयोजित तीसरी वर्षगांठ समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समारोह के दौरान खेल मंत्री ने आयोजकों एवं उपस्थित खिलाडियो के साथ केक काटकर उर्जा टर्फ की तीसरी वर्षगांठ का शुभारंभ किया तथा संस्था को सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूरे करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में श्रीमती श्रेयसी सिंह ने कहा कि उर्जा टर्फ जैसे आधुनिक खेल परिसर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

IMG-20260501-WA0009 ऊर्जा टर्फ मनाया अपना तीसरी वर्षगांठ समारोह,खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की शिरकत।

कार्यक्रम में खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों एवं अन्य अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजन, खेल गतिविधियां एवं सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

अंत में आकाशदीप , निशांत कुमार, निखिलेश रंजन, रूपक कुमार,मुख्य अतिथि श्रीमती श्रेयसी सिंह सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी खेलों के विकास और युवाओं के प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 7 = ?