Loading Now
×

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार कैम्ब्रीज की दमदार जीत, प्रियांशु बने हीरो

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी चेजर्स को 60 रन से हराकर जीत दर्ज की।

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में खेले गउ मैच में टीम की ओर से अंकुश यादव ने सबसे अधिक 40 रन की पारी खेली, जबकि प्रियांशु ने 16 गेंदों में चार चौकों की मदद से तेजतर्रार 27 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा मो. हमदानुल होद्दा ने 21, विवान ने 15 और सागर सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 31 रन भी मिले, जिसने स्कोर को और मजबूत बनाया। सेंचुरी चेजर्स की ओर से आर्यन रावत और आरव राज ने दो-दो विकेट हासिल किए।

IMG-20260501-WA0009 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार कैम्ब्रीज की दमदार जीत, प्रियांशु बने हीरो

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी चेजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पार्थ कौर ने 29 और अभयंक सिंह ने 22 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम 18.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। राज मल्होत्रा सिंह ने 12 रन बनाए, जबकि 17 रन अतिरिक्त के रूप में जुड़े।

बिहार कैम्ब्रीज की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच ओवर में मात्र 17 रन देकर चार विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। ओम यादव ने दो विकेट लिए, जबकि सुमरन को एक सफलता मिली। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी: 21 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन, विवान 15, अंकुश यादव 40, मो हमदानुल होद्दा 21, प्रियांशु 27, सागर सिंह 16, अतिरिक्त 31, आर्यन रावत 2/21, आरव राज 2/19, राज मल्होत्रा सिंह 1/16.

सेंचुरी चेजर्स: 18.5 ओवर में 95 रन पर आलआउट, पार्थ कौर 29, अभयंक सिंह 22, राज मल्होत्रा सिंह 12, अतिरिक्त 17, ओम यादव 2/14, सुमरन 1/13, प्रियांशु 4/17.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 4 = ?