Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : मूनलाइट सीसी व वाईएसी सिटी जीती,क्वार्टर फाइनल बारिश से धुला

पटना, 2 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में मूनलाइट सीसी और वाईएसी सिटी ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं क्वार्टर फाइनल में सिविल ऑडिट और जीएसी के बीच मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और मैच रद्द घोषित कर दिया गया।

मूनलाइट सीसी विजयी

जगजीवन स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में मूनलाइट सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सात विकेट पर 214 रन बनाए। टीम की ओर से प्रतीक कुमार ने 103 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से शानदार 94 रन बनाए। कप्तान क्रिस राज ने 16, ऋषभ राज ने 15 और शौर्य कुमार ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 48 रन मिले। पायोनियर सीसी की ओर से प्रिंस कुमार ने दो, जबकि आकारस राज, फहाद नेयाज अहमद, मंग्लम और अब्दुल्ला सालेह ने एक-एक विकेट लिया।

215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पायोनियर सीसी की टीम 29.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। मंग्लम ने 28, उत्कर्ष चौधरी और कप्तान अमन कुमार ने 18-18 रन बनाए। मूनलाइट सीसी की ओर से ऋषभ राज ने 44 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि पीयूष सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। वात्सल सहाय और साजिद आजम ने एक-एक विकेट लेकर टीम को 98 रन की शानदार जीत दिलाई।

वाईएसी सिटी की आसान जीत

लॉ मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल मैदान पर खेले गए मैच में एमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में 109 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू ने 9 गेंदों में 21 रन, अस्मित ने 17 तथा कप्तान आदर्श आनंद ने 13 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 31 रन मिले।

वाईएसी सिटी की ओर से रोहित अनिल कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर चार विकेट झटके। मनीष कुमार ने 20 रन देकर तीन और अर्नव वत्स ने एक विकेट हासिल किया।

110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईएसी सिटी ने केवल 12.1 ओवर में चार विकेट खोकर 113 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मनीष कुमार ने नाबाद 32, विकेटकीपर रोहित कुमार ने 28 और गुड्डू कुमार ने 21 रन बनाए। एमसीसी की ओर से शुभम कुमार ने दो जबकि रयान कुमार झा ने एक विकेट लिया।

बारिश ने रोका क्वार्टर फाइनल

सिग्मा स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में सिविल ऑडिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 339 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंकित राज ने 60 गेंदों में 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 छक्के और छह चौके शामिल रहे। अश्वनी कुमार ने 35 गेंदों पर 74 तथा दीवान रेहान खान ने 16 गेंदों पर 37 रन बनाए। अंत में कप्तान मोहम्मद रफी ने 14 गेंदों में नाबाद 34 रन की तेज पारी खेली।

जीएसी की ओर से स्वराज, आलोक कुमार और राहुल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शशि रघुवंशी ने एक विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएसी ने 4.4 ओवर में चार विकेट पर 38 रन बनाए थे। कुमार रोहित 28 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि मोहम्मद रफी ने एक ओवर में बिना कोई रन दिए दो विकेट चटकाए। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

मूनलाइट सीसी: 214/7 (35 ओवर), प्रतीक कुमार 94, क्रिस राज 16, ऋषभ राज 15, शौर्य कुमार नाबाद 12, अतिरिक्त 48; प्रिंस कुमार 2/62, आकारस राज 1/33, फहाद नेयाज अहमद 1/30, मंग्लम 1/28, अब्दुल्ला सालेह 1/33

पायोनियर सीसी: 116 (29.5 ओवर), मंगलम 28, उत्कर्ष चौधरी 18, अमन कुमार 18, भार्गव कुमार 14; ऋषभ राज 5/44, पीयूष सिंह 3/25, वात्सल सहाय 1/14, साजिद आजम 1/18.

एमसीसी: 109 (20.4 ओवर), सोनू 21, अस्मित 17, आदर्श आनंद 13, प्राकुल गुप्ता 7, रोहित अनिल कुमार 4/45, मनीष कुमार 3/20, अर्नव वत्स 1/24।

वाईएसी सिटी: 113/4 (12.1 ओवर),मनीष कुमार नाबाद 32, रोहित कुमार 28, गुड्डू कुमार 21, शुभम कुमार 2/12, रयान कुमार झा 1/15

क्वार्टर फाइनल:

सिविल ऑडिट: 339/9 (30 ओवर),अंकित राज 131, अश्वनी कुमार 74, दीवान रेहान खान 37, मोहम्मद रफी नाबाद 34, स्वराज 2/44, आलोक कुमार 2/60, राहुल 2/58।

जीएसी: 38/4 (4.4 ओवर), कुमार रोहित नाबाद 28, मोहम्मद रफी 2/0, दीवान रेहान खान 1/18, राजेश कृष्ण राणा 1/20।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार कैम्ब्रीज की दमदार जीत, प्रियांशु बने हीरो

Next post

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइक और बिहार कैम्ब्रीज विजयी।

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 6 = ?