Loading Now
×

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइक और बिहार कैम्ब्रीज विजयी।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में थंडर स्ट्राइक और बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में थंडर स्ट्राइक ने पीएनटी कॉलोनी क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बिहार कैम्ब्रीज ने बिहार क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से शिकस्त दी।

श्रीकृष्णा खेल मैदान पर दिन के पहले मुकाबले में पीएनटी कॉलोनी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 78 रन पर सिमट गई। टीम के लिए ऋषि शंकर शर्मा ने 11, सुमित ने 12 और आयुष मंडल ने 12 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 17 रन मिले। थंडर स्ट्राइक की ओर से मिहिर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि साहिल ने 3 विकेट लिए।

जवाब में थंडर स्ट्राइक ने मात्र 7 ओवर में बिना विकेट गंवाए 79 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दीपू बाबू ने नाबाद 44 और सम्राट देव सिंह ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। शानदार गेंदबाजी के लिए मिहिर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

पीएनटी कॉलोनी क्रिकेट एकेडमी :19.5 ओवर में 78 रन पर आलआउट, युवराज रिषी शंकर शर्मा 11, सुमित 12, आयुष मंडल 12, अतिरिक्त 17, मिहिर 4/22, साहिल 3/7, नंदन सरन 1/0, रितिक सिंह 1/12, प्रिंस कुमार 1/20.

थंडर स्ट्राइक: 7 ओवर में 79 रन, दीपू बाबू नाबाद 44, सम्राट देव सिंह नाबाद 22, अतिरिक्त 13.

दूसरा मैच

दिन के दूसरे मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 7 विकेट पर 83 रन बनाए। शैलेश पटेल ने 22, पटेल अमन ने 15 और राजवीर सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। बिहार कैम्ब्रीज की ओर से अंशुमान सिंह ने 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने 9.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 84 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। शुभम ने नाबाद 22, फैज अकरम ने नाबाद 17 और अंशुमान सिंह ने 21 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंशुमान सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार क्रिकेट एकेडमी: 16.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 83 रन, शैलेश पटेल 22, राजवीर सिंह 11, पटेल अमन 15, अतिरिक्त 16, अंशुमान सिंह 3/10, गौश्रव कुमार 2/20, आदर्श कुमार 2/10.

बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी: 9.1 ओवर में 2 विकेट पर 84 रन, अंशुमान सिंह​ 21, शुभम नाबाद 22, फैज अकरम नाबाद 17, अतिरिक्त 19, पटेल अमन 1/23, शैलेश पटेल 1/10.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 6 = ?