Loading Now
×

साधनापुरी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल

पटना, 3 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ (PDCA) द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 के क्वार्टर फाइनल में साधनापुरी क्रिकेट क्लब ने ट्रैम्फेंट क्रिकेट क्लब को 142 रन के बड़े अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सिग्मा स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साधनापुरी सीसी की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और हर्ष कुमार बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कृष ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। कप्तान स्पर्श ने 22 रन की पारी खेली, जबकि अमीश कुमार ने अंत तक टिककर नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। मध्यक्रम में शिवम राज ने 26 गेंदों पर 36 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निर्धारित 30 ओवर में साधनापुरी ने 5 विकेट पर 216 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ट्रैम्फेंट की ओर से समर कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि राहुल, आदर्श और आदित्य को एक-एक सफलता मिली।

IMG-20260501-WA0009 साधनापुरी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फेंट सीसी की शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। आदित्य सिंह और वेंकटेश शर्मा ने 15-15 रन बनाए, जबकि अर्पित राज ने 12 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका और पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर सिमट गई।

साधनापुरी की जीत के सबसे बड़े नायक हर्ष राज रहे। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में केवल 9 रन देकर 5 विकेट झटके। कृष ने तीन विकेट लिए। इशु शाहिल ने एक विकेट हासिल कर जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ साधनापुरी सीसी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और खिताब की दावेदारी मजबूत कर दी।

संक्षिप्त स्कोर

साधनापुरी सीसी: 216/5 (30 ओवर), अमीश कुमार नाबाद 59, कृष 57, शिवम राज 36, स्पर्श 22, समर कुमार 2/38, आदित्य 1/29, आदर्श 1/39, राहुल 1/11।

ट्रायम्फेंट सीसी: 74 (12.3 ओवर), आदित्य सिंह 15, वेंकटेश शर्मा 15, अर्पित राज 12; हर्ष राज 5/9, कृष 3/23, इशु शाहिल 1/14।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइक और बिहार कैम्ब्रीज विजयी।

Next post

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्काई स्पोटर्स व एसपीएससी सीसी की रोमांचक जीत।

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 3 = ?