8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्काई स्पोटर्स व एसपीएससी सीसी की रोमांचक जीत।
पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में चल रहे प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में स्काई स्पोटर्स ने टर्फ एरिना को 58 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में एसपीएस सीसीसी ने बीआईओसी को 12 रनों से हराकर जीत अपने नाम की।
पहला मैच
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोटर्स ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से सार्थक ने 43 रन की अहम पारी खेली, जबकि मानव ने 25 और जैद ने नाबाद 21 रन जोड़े। टीम को अतिरिक्त के रूप में 50 रन मिले। टर्फ एरिना की ओर से अंजय कुमार ने 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ एरिना की टीम 20.2 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। आयुष ने 27, स्वास्तिक पांडे ने 16 और अमन आदित्य आर्यन ने 11 रन बनाए। स्काई स्पोटर्स की ओर से सार्थक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटके। बंकू ने भी 3 विकेट हासिल कर जीत को आसान बनाया। मैच में स्काई स्पोटर्स के ऑलराउंडर सार्थक ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी मोहिनी ने पुरस्कार प्रदानकर सार्थक का उत्साहवर्धन किया।
संक्षिप्त स्कोर
स्काई स्पोटर्स — 21 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन, सार्थक 43, मानव 25, जैद नाबाद 21, अतिरिक्त 50, अंजय कुमार 3/25, आरव कुमार 2/6, आयुष 1/23, रोहित यादव 1/8.
टर्फ एरिना— 20.2 ओवर में 100 रन पर आलआउट, आयुष 27, अमन आदित्य आर्यन 11, स्वास्तिक पांडे 16, अतिरिक्त 28, अनिक 2/9, बंकू 3/15, मानव 1/12, सार्थक 3/9, मिसाब 1/6.
दूसरा मैच
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीएस सीसीसी की टीम 21 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयान सिन्हा ने 34 और सचिन पंचाल कुमार ने 36 रन बनाकर पारी को संभाला। रौनक चंद्रवंशी ने 10 रन का योगदान दिया, जबकि टीम को अतिरिक्त के रूप में 24 रन मिले। बीआईओसी की ओर से युवराज जायसवाल ने 4 विकेट झटककर शानदार गेंदबाजी की। अरहान अहमद और अमन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआईओसी की टीम निर्धारित 21 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। यश राज ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि अरहान अहमद ने 13 और अमन ने 12 रन जोड़े। एसपीएस सीसीसी की ओर से सचिन पंचाल कुमार और आयान सिन्हा ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सचिन पंचाल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
एसपीएस सीसीसी: 21 ओवर में 119 रन पर आलआउट, आयान सिन्हा 34, सचिन पांचाल कुमार 36, रौनक चंद्रवंशी 10, अतिरिक्त 24, युवराज जायसवाल 4/19, अरहान अहमद 3/10, अमन 3/17.
बीआईओसी: 21 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन, रॉकी यादव 10, अरहान अहमद 13, यश राज 29, अमन 12, अतिरिक्त 15, रौनक चंद्रवंशी 1/13, सचिन पंचाल कुमार 2/25, अयान सिन्हा 2/16, प्रिंस राज 1/12.



Post Comment