पटना। अंशुल क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में अंशुल होम्स द्वारा प्रायोजित तृतीय स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय मेमोरियल स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बारिश के कारण तय कार्यक्रम के अनुसार मुकाबला नहीं खेला जायेगा। उसकी जगह एक प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें स्टार इलेवन ने जीत हासिल की।
अंशुल होम्स ने टॉस हार कर और पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाये। सौरभ ने 29,संदीप ने 11,संदेश ने 10 रन बनाये।
सोनू ने 8 रन देकर 2,आशीष, रोहित, संटू, राजा और राहुल ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में स्टार इलेवन ने 9.5 ओवर में 7 विकेट पर 82 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राजीव ने नाबाद 14,रोहित ने 16,राजा ने 10 रन बनाये। आकाश ने 28 रन देकर 3,संदीप ने 14 रन देकर 3 और सौरभ ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर अंशुल होम्स के एमडी सह राजेश्वर राय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि हमारी कंपनी बिहार में खेल के विकास के लिए हमेशा आगे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती है। इसी के तहत यह आयोजन पिछले तीन साल से कराये जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारे फाउंडेशन द्वारा कई कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खेल समेत अन्य क्षेत्रों में विकास के कई कार्य किये जाने हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…