पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में मौसम सिंह के अर्धशतक से एम डब्ल्यू सीसी विजयी

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे 43 वा जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का 18 वा मैच एम डब्ल्यू सी सी बनाम एस एन सी सी के बीच खेला गया,टॉस जीतकर एम डबल्यू सी सी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और सभी विकेट खोकर 213 रन बनाए।

एम डब्ल्यू सी सी की तरफ से मौसम शर्मा ने 54 गेंद खेलकर 15 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन और रोहन झा ने 18 गेंद खेलकर तीन चौके और एक छक्के की मदद से तेजी से 19 रन बनाए, जबकि एस एन सी सी की तरफ से सुमित कुमार ने 6 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट और नीतीश ने 5.4 ओवर में एक मेडन के साथ 23 रन देकर 3 विकेट झटके।

214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एस एन सी सी ने सभी विकेट खोकर 185 रन ही बना पाईं और यह मैच 23 रन के अंतर से हार गई।एस एन सी सी की तरफ से सुमित कुमार ने 54 गेंद खेलकर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 80 रन तथा सत्यम ने 56 गेंद खेलकर छह चौके की मदद से 39 रन बनाए जबकि एम डब्लू सी सी की तरफ से कप्तान नील शेखर ने 5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट और हर्ष आयुष ने 5.1 ओवर में एक मेडन के साथ 16 रन देकर दो के झटके।

प्लेयर ऑफ द मैच एम डबल्यू सी सी के 84 रन के पारी खेलने वाले मौसम शर्मा को चुना गया।आज के मैच मैं निर्णायक की भूमिका में शिवाशीष चक्रवर्ती और मोनू प्रसाद थे जबकि स्कोरर विकल्प झा थे।इस अवसर पर लिग कमेटी के सरजील असर, दिग्विजय सिंह, अवीनीश,अभिषेक ठाकुर, विमल मुकेश, चित्रांश विजय और मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago