रणजी ट्रॉफी में मयंक मिश्रा का जलवा उत्तराखंड ने राजस्थान को 299 रनों से हराया

केरल 27 फरवरी: त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में रणजी ट्राफी के अहम मैच ने उत्तराखंड ने राजस्थान को 299 के बड़े स्कोर से हराकर मैच में बड़ी टीम के विरुद्ध बड़ी जीत दर्ज की ,अतिंम दिन कल के स्कोर 53 रन से आगे खेलते हुऐ राजस्थान की टीम आज 68.4ओवर में 155 रन पर पूरी टीम सिमट गई।

कल पहली पारी के हीरो मयंक मिश्रा 19 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट व स्वप्निल के सिंह 26.4 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट और जय बिस्टा ने 1 विकेट लिया,राजस्थान के लिये कप्तान अशोक मनेरिया ही कुछ संघर्ष कर 45 रनो की पारी खेल सके, पहली पारी में 7 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट लेने वाले मयंक मिश्रा को मैच में 11 विकेट लेकर मैन ऑफ द।मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

मैच का स्कोर उत्तराखंड पहली पारी-337 दूसरी पारी -246/7,राजस्थान पहली पारी-129 दूसरी पारी–155 रन उत्तराखंड की 299 रन की बड़ी जीत से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सीएयू के सचिव महिम वर्मा,सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित ह्रदेयश, सचिव धीरज खरे, कोषाध्यक्ष कमल पपनै ,विनय साह, विकास पांडे,किशन अनेरिया, लीला कांडपाल,उमेश पांडे,मो रेहान ,अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल,बागेश्वर अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानु,उधमसिंह नगर सचिव नूर आलम,चंपावत सचिव नीरज वर्मा,पिथौरागढ़ सचिव उमेश जोशी मयंक मिश्रा के कोच निशांत मेहता,मनोज भट्ट,निश्चल जोशी ने उसे और पूरी टीम को बधाई दी,मयंक मिश्रा के शानदार प्रदर्शन से उनकी एकेडमी जी एन जी क्रिकेट एरिना एकेडमी व पूर्व एकेडमी हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में भी युवा खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया,

 

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया उत्तराखंड का अगला मैच आंध्रप्रदेश से 3 मार्च से खेला जायेगा ,उत्तराखंड 2 मैच जीतकर 12 अंको के साथ अपने ग्रुप तालिका में सबसे ऊपर है और उसका क्वार्टर फाइनल में पहुँचना करीब करीब तय है,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago